*TV 20 NEWS || AZAMGARH :नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ (NCSAM) के अंतर्गत असीलपुर, फरिहा-शाहगंज रोड पर साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक*
*प्रेस नोट, दिनांकः 21.10.2026*
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
🔹 *नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ (NCSAM) के अंतर्गत असीलपुर, फरिहा-शाहगंज रोड पर साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक।*
🔹 *डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया स्कैम एवं सेक्सटॉर्शन से बचाव की जानकारी देकर साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in के प्रति किया गया जागरूक।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजनमानस को जागरूक करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध श्री कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 21.10.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा असीलपुर, फरिहा-शाहगंज रोड, आजमगढ़ पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लाउडहेलर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी एवं साइबर पुलिस अधिकारी बनकर धन की मांग करने, फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराकर ठगी करने, गिफ्ट एवं लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही, सेक्सटॉर्शन के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर दोस्ती करते हैं तथा वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग के माध्यम से ब्लैकमेल कर धन की मांग करते हैं। आमजन को अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, अज्ञात नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहने तथा किसी भी परिस्थिति में ब्लैकमेलिंग के दबाव में धनराशि न देने की सलाह दी गई।
साइबर ठगी होने पर तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करने अथवा *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराने, संबंधित बैंक/भुगतान सेवा प्रदाता को सूचित करने तथा लेन-देन संबंधी साक्ष्य सुरक्षित रखने के संबंध में जानकारी दी गई।
*उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणः*
1. उ0नि0 रजत सिंह
2. हे0का0 कल्लू प्रसाद
3. हे0का0 सुखनन्दन सिंह
4. क0आ0 आलोक कुमार
5. का0 मुकेश भारती
6. म0का0 संज्ञा
*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।*






