*TV 20 NEWS || AZAMGARH :कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा में किसान दिवस के अवसर पर खरीफ फसलों की सुरक्षा और मक्का की उन्नत खेती पर हुआ मंथन*
किसान दिवस के अवसर पर किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानित खेती से जोड़ने की हुई पहल
आजमगढ़ 21 अक्टूबर 2026//
कृषि विभाग-आजमगढ़ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के सुदूर क्षेत्रों से आये तमाम कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिक डा० रणधीर नायक द्वारा सम-सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए खरीफ के फसलो में लगने वाले कीट रोग एवं उनके उपचार के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त खरीफ मौसम में पशुओं को रोग से बचाव हेतु भी सुझाव कृषकों को दिये गये। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डा० अखिलेश यादव द्वारा कृषकों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने विभाग के माध्यम से संचालित समस्त कृषि की योजनाओं की समस्त जानकारी कृषकों के मध्य साझा की गयी तथा कृषि यंत्रो के बुकिंग की तिथि कृषि निदेशालय द्वारा 27 अक्टूबर 2026 तक विस्तारित किये जाने की जानकारी भी दी गयी।
इस अवसर पर त्वरित मक्का विकास योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय मेला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी/मेला के माध्यम से जनपद के कृषको को मक्का की खेती किये जाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कृषि वैज्ञानिको के माध्यम से इसकी विभिन्न प्रजातियो, कीट रोग, खेत की तैयारी एवं तैयार फसल से विभिन्न उत्पादो को तैयार किये जाने हेतु भी विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यकम में विभिन्न विभागो द्वारा आकर्षक पण्डाल स्टाल लगाकर कृषको को अपने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दी गयी।
किसान दिवस/त्वरित मक्का विकास योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय मेला/गोष्ठी कार्यकम में उप कृषि निदेशक आजमगढ़, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आजमगढ समस्त वरिष्ठ वैज्ञानिक के०वी०के० कोटवा आजमगढ़, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला गन्ना अधिकारी, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक आजमगढ़, सहित अन्य अधिकारीगण एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।






