*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना तरवां पुलिस द्वारा किराना दुकान में अवैध रूप से भण्डारित 60 किलोग्राम पटाखे बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 04.11.2026,*
*थाना तरवां जनपद आजमगढ़*
*🔹
*🔹 चोरी-छिपे अवैध पटाखों की बिक्री करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दुकान से किया गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई।*
*घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 04.11.2026 को उ0नि0 सैना कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में देखभाल एवं भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि संदीप गुप्ता निवासी भरथीपुर अपनी किराना दुकान में अवैध पटाखों का भण्डारण कर चोरी-छिपे बिक्री कर रहा है।
उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर किराना दुकान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संदीप गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी भरथीपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ बताया। दुकान की तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार के कुल 60 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए। अभियुक्त को दिनांक 04.11.2026 को समय करीब 14:30 बजे गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 288 बीएनएस एवं 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* संदीप गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी भरथीपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 26 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-* कुल 60 किलोग्राम अवैध पटाखे, जिसमें विभिन्न ब्राण्ड एवं प्रकार के पटाखे शामिल हैं।
1. डक ब्राण्ड छोटी मिर्ची – 10×20 पैकेट।
2. चिदम्बरम मिनी बुलेट – 3 पैकेट (10×3)।
3. मोरी छाप मिर्ची बम – 30 पैकेट।
4. SKM बिजली क्रैकर्स – 10×4 पैकेट।
5. राकेट बम – 5×2 पैकेट।
6. मोरी छाप राकेट – 02 पैकेट।
7. मोरी छाप मिनी बुलेट – 30 पैकेट।
8. मोरी छाप बुलेट बम – 06 पैकेट।
9. मोरी छाप स्माल बुलेट – 10 पैकेट।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 226/2026 धारा 288 बीएनएस एवं 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 सैना कुमार सिंह, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
2. का0 राहुल यादव, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
3. का0 दीपक वर्मा, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
4. म0का0 आर्या जायसवाल, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।






