*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ पुलिस की अवैध पटाखों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, थाना दीदारगंज एवं तहबरपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, जनपद आजमगढ़*
*दिनांकः 08.11.2026*

*🔹

*🔹 दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 कुन्तल 52 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹4.50 लाख।*

*🔹 गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम एवं बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित।*

*कार्यवाही का विवरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में दिनांक 07.11.2026 को थाना दीदारगंज एवं थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

*थाना दीदारगंज की कार्रवाई-*

दिनांक 07.11.2026 को उ0नि0 *गिरजेश तिवारी* मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मार्टीनगंज बाजार में एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त *सोहराब अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम बनगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष* को समय 17:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 कुन्तल 72 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए।

*थाना तहबरपुर की कार्रवाई-*

दिनांक 07.11.2026 को उ0नि0 *सुलर्भ पाण्डेय* मय हमराह पुलिस बल दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनईगंज बाजार में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि विशाल फ्रूट्स के मालिक द्वारा अपनी दुकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर चोरी-छिपे बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम *विशाल गौड़ पुत्र बाबूलाल गौड़ निवासी ग्राम मंझारी, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष* बताया। पटाखों के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित लाइसेंस मांगने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त को समय करीब 20:30 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लगभग 80 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1. *सोहराब अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम बनगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 27 वर्ष।*
2. *विशाल गौड़ पुत्र बाबूलाल गौड़ निवासी ग्राम मंझारी, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।*

*बरामदगी का विवरण-*

दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल *02 कुन्तल 52 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे* बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग *₹4.50 लाख* है। थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के पटाखे, जिनमें फूलझड़ी, स्पार्कल, क्रैकर्स, चकरी, अनार, सुतली बम, रॉकेट एवं अन्य आतिशबाजी सामग्री शामिल हैं, बरामद की गई।

*पंजीकृत अभियोग-*

1. *मु0अ0सं0 206/2026 धारा 288 बीएनएस व 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम, 1984, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।*
2. *मु0अ0सं0 164/2026 धारा 288 बीएनएस व 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम, 1884, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।*

*आपराधिक इतिहास-*

*विशाल गौड़* के विरुद्ध मु0अ0सं0 81/2019 धारा 147, 188, 323, 336, 352, 419, 420, 427, 504, 506, 508 थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ में अभियोग पंजीकृत है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

*थाना दीदारगंज पुलिस टीम* में उ0नि0 *गिरजेश तिवारी*, का0 *निशांत त्रिपाठी*, का0 *हितेन्द्र कुमार यादव*, का0 *अभिषेक* एवं का0 *नवाब अंसारी* शामिल रहे।

*थाना तहबरपुर पुलिस टीम* में उ0नि0 *सुलर्भ पाण्डेय*, हे0का0 *प्रमोद कुमार यादव*, का0 *जितेन्द्र कुमार यादव* एवं का0 *विशाल कुमार यादव* शामिल रहे।