*TV 20 NEWS || LUCKNOW:प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बनाई नई पहचान : केशव प्रसाद मौर्य*
मीडिया कार्यालय, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
प्रेस विज्ञप्ति
*प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बनाई नई पहचान : केशव प्रसाद मौर्य*
*25 करोड़ प्रदेशवासियों को बिना भेदभाव मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, डबल इंजन सरकार नहीं करती तुष्टीकरण की राजनीति : उप मुख्यमंत्री*
*सपा-कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद और तुष्टीकरण तक सीमित, श्री अखिलेश मथुरा कृष्ण मंदिर निर्माण हेतु कार सेवक के रूप आगे आयें: उप मुख्यमंत्री*
*भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है : केशव मौर्य*
*लखनऊ। दिनांक 25-11-2026,* उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गोमती नगर स्थित ताज होटल में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक निजी समाचार संस्थान की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया तथा प्रदेश की नौ वर्षों की विकास यात्रा, सुशासन, जनकल्याण, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक परिवर्तन पर अपने विचार साझा किए। श्री मौर्य ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न महानुभावों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।
*श्री मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में निवेश के नए द्वार खुले हैं, उद्योगों का विस्तार हुआ है, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को प्रदेश में धरातल पर उतारने का काम किया गया है।*
राजनीतिक और धार्मिक विषयों पर अपनी बात रखते हुए *श्री मौर्य ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का संकल्प साकार हुआ है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ धाम का उल्लेख करते हुए कहा कि राम, कृष्ण और विश्वनाथ तीनों ही हिंदू समाज की गहरी आस्था के केंद्र हैं, श्री मौर्य ने कहा कि हमारा नारा नहीं है यह हिन्दु आस्था का विषय है जिसे मोदी जी पूरा कर रहे है राम, कृष्ण, विश्वनाथ तीनों लेगे एक साथ। इस संदर्भ में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विषय पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने की बात कही और कारसेवक के रूप में सहयोग करें ।* समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री मौर्य ने कहा कि इन दलों की राजनीति परिवारवाद, अवसरवाद और सत्ता की लालसा के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी को जनता को बताना चाहिए कि उनके दलों की राजनीति में सामान्य कार्यकर्ता के लिए नेतृत्व के सर्वोच्च पदों तक पहुंचने के कितने अवसर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यसंस्कृति परिवार आधारित नहीं, बल्कि संगठन और कार्यकर्ता आधारित है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जाति, धर्म और मजहब के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया। प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गईं और पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाया गया। डबल इंजन सरकार की राजनीति गरीब कल्याण और विकास पर आधारित है, न कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने पर। श्री मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति लंबे समय से तुष्टीकरण के इर्द-गिर्द घूमती रही है। इन दलों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए सामाजिक विभाजन को बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा सरकार सभी वर्गों को समान अवसर और योजनाओं का लाभ देने के सिद्धांत पर काम कर रही है। नौ वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक पहचान में बड़ा बदलाव आया है। प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद लगभग 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 33 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। प्रदेश में लगभग 96 लाख एमएसएमई इकाइयां हैं। निर्यात दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। उद्योगों, विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण और निवेश के क्षेत्र में नए अवसर बने हैं। एक्सप्रेस-वे, सड़क, हवाई अड्डे, रेलवे और औद्योगिक गलियारों के विस्तार से प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में लगभग 36 लाख ग्रामीण आवास पूर्ण हो चुके थे। यह गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। महिला सशक्तीकरण पर श्री मौर्य ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों का नेतृत्वकर्ता बनाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण, बैंक ऋण और बाजार से जोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 28 लाख महिलाएं लखपति दीदी के रूप में दर्ज की गई हैं। यह ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य है कि गांव-गांव में महिलाएं उद्यमी बनें और परिवार की आय बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ी है। गरीब का पक्का मकान, किसान की समृद्धि, महिला की आर्थिक आत्मनिर्भरता, युवा को रोजगार और गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। अपने संबोधन के समापन पर उन्होंने ‘राधे-राधे’ का उद्घोष करते हुए कमल का उल्लेख किया।






