*TV 20 NEWS || AZAMGARH :उद्योग एवं परिवहन दिवस के अवसर पर रोडवेज, आजमगढ़ में स्व-गणना जागरूकता कार्यशाला आयोजित*

 

आजमगढ़ 25 नवम्बर 2025/

जनगणना–2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित स्व-गणना कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उद्योग एवं परिवहन दिवस के अवसर पर रोडवेज, आजमगढ़ में स्व-गणना जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जनपद के मास्टर ट्रेनर्स इंजीनियर कुलभूषण सिंह, अरविंद कुमार यादव, सैमुल्लाह अंसारी एवं मनीष कुमार चौहान द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना पूर्ण करने की विधि तथा जनगणना–2027 के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि स्व-गणना की सुविधा 16 से 30 नवंबर 2026 तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है। सभी से अपील की गई कि निर्धारित अवधि में स्वयं एवं अपने परिवार की स्व-गणना पूर्ण करें तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अन्य लोगों को भी स्व-गणना हेतु प्रेरित करें।

हमारी जनगणना, हमारा विकास।