चोरी की दो मोटरसाइकिल व मोटरसाकिल पार्ट्स के साथ दो शातिर चोरों को थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्री राजकरन नय्यर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर श्री रामप्रवेश कुशवाहा मय हमराह फोर्स द्वारा जरिए मुखबिरी सूचना पर दिनांक 23.05.2021 की शाम सकरा मोड पर चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त कृष्णा राय पुत्र उमेश राय निवासी डेहरी थाना केराकत जौनपुर व पवन राजभर पुत्र अवधराज राजभर निवासी बेलहरी थाना केराकत जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल व मोटरसाकिल पार्ट्स बरामद किया गया। गिरफ्तरी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 90/2021 धारा 411/413/414/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरन्त अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 कृष्णा राय पुत्र उमेश राय नि0 डेहरी थाना केराकत जौनपुर उम्र 25 वर्ष।
2 पवन राजभर पुत्र अवधराज राजभर नि0 बेलहरी थाना केराकत जौनपुर उम्र 22 वर्ष।
बरामद का विवरणः-
1. सुपर स्पेलेण्डर रजि0 सं0 UP62AS2597 चेचिस न0 MBLJA05EMF9F10601 व इन्जन न0 JA05ECF9F06411
2. मो0सा0 होण्डा शाइन बिना नम्बर के इंजन नं0 JC36E-7-7465014 व चेचिस नं0 ME4JC36JAD7303895
3. दो बोरी मे मो0 साइकिल रजि0 UP62BL7634 सुपर स्पेलेण्डर के पार्ट्स एवं 2 अदद टायर , 2 रिम व साकर आदि
गिरफ्तारी टीमः-
1 उ0नि0 रामप्रवेश कुशवाहा थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर जौनपुर।
2 उ0नि0 शिवराज सिंह यादव थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर ।
3 उ0नि0 वरुणेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी गौरा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
4 का0 करन सिंह थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
5 का0 सुमित कुमार विश्वकर्मा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।