उत्तर प्रदेश किसान सभा आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, तैयार की रणनीति

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश किसान सभा आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक पुरानी कोतवाली स्थित भाकपा कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता  में हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उप्र किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने केन्द्र सरकार द्वारा निर्मित तीन किसान बिलों और उसके विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहाकि   केन्द्र सरकार किसान समस्याओं के समाधान के स्थान पर तानाशाही पर उतरकर आंदोलन को कुचलने का कार्य कर रही है। किसानां ने तय किया है कि जब तक  भाजपा नीति की केन्द्र सरकार तीनों किसान विरोध कानून को वापस नहीं लेती,  न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज की खरीद के लिए कानून नहीं बनाती तथा कृषि लागत मूल्य को घटाने की योजना पेश करती व गन्ने के बकाये मूल्य को मय ब्याज के साथ किसानों को वापस करने का आदेश जारी होगा तब तक किसान आंदोलन चलता रहेगा।
श्री बेग ने कहाकि इन्हीं प्रश्नों को लेकर किसान सभा के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर आगामी 18 जून 2021 को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से अपना मांग पत्र शासन को सौंपेगे। उन्होने कहाकि 18 जून से लेकर किसानसभा के कार्यकर्ता 25 जून तक गांव गांव किसानों के बीच जाकर कृषि कानूनों से होने वाले किसानों के नुकसान तथा अन्य कृषि मांगों से सम्बन्धित मुद्दों पर जनजागकरण करते हुए आंदोलन को तेज करेंगें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामबदन यादव, रामनाथ, अनिल कुमार, जियालाल, सुधाकर आदि मौजूद रहे।