आजमगढ़। मिशन उत्तर प्रदेश 2022 को सफल बनाने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर हर गांव कांग्रेस अभियान के तहत कांग्रेस नेत्री राना खातून का जनसंपर्क बुधवार को जारी रहा। जनसंपर्क अभियान सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के रौनापार, शाहडीह, देवारा खास राजा, हाजीपुर चक्की, तांगेपुर, चक्की आदि जगहों पर किया गया।
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेत्री राना खातून ने कहाकि भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का नौजवान बेरोजगार हो गया है। किसानों पर जबरन काला कानून लाकर थोपा जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार अपने वादों से मुकर कर देश के गरीब, मजदूर, किसानों को अपने हाल पर छोड़ दी है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान पर है। देश व प्रदेश सरकार चलाने में पूरी तरफ से फेल हो चुकी हैं।
अभियान के दौरान कपिल देव दूबे, रामकरन भारती, अतुल दूबे, श्याम बहादुर राम, रामशकल यादव, छोटेलाल पटेल, इसराइल अहमद, रामबली सिंह, महेन्द्र यादव, राकेश सिंह, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।