जौनपुर : एसपी अजय साहनी के निर्देश पर कुल 03 वांछित व 07 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

जनपद की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री अजय साहनी के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जनपद के थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 03 वांछित व 07 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसका थानावार विवरण निम्न प्रकार है:-

1. थाना सुरेरी पुलिस द्वारा मारपीट के दो वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष सुरेरी राजनरायम चौरसिया मय हमराह उ0नि0 अटल बिहारी मिश्रा, हे0का0 श्रीप्रकाश तिवारी,हे0का0 रमेश तिवारी द्वारा मु0अ0सं0 133/21 धारा 147/323/504/506 भादवि में नामित अभियुक्त जयशंकर मौर्या पुत्र भुल्न मौर्या व मनीशंकर पुत्र जयशंकर मौर्या निवासीगण ग्राम नूरपुर थाना सुरेरी जौनपुर को आज दिनांक 07.12.21 को गिरफ्तार किया गया।
2. थाना पवारा पुलिस द्वारा मारपीट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना पवारा पुलिस के उ0नि0 शीतलू राम मय हमराह पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 127/21 धारा 147,323,504,506,308 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील कुमार सरोज पुत्र राजपति सरोज निवासी सजईकला खुर्द थाना पवारा जौनपुर को आज सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया ।
1. थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा मु0नं0 – 443/20 धारा 323/504 भा.द.वि. से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों 1.लालमणि पुत्र राजमन नि. ग्राम नत्थूपुर थाना मछलीशहर, जौनपुर 2.मनीलाल पुत्र रामराज नत्थूपुर थाना मछलीशहर जौनपुर, 3.विनय कुमार पुत्र प्यारेलाल नि. नत्थूपुर थाना मछलीशहर जौनपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया ।
3. थाना सिंगरामऊ पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 407/14 स्टेट बनाम प्रकाश तिवारी धारा 467/380/411 आईपीसी थाना सिंगरामऊ जौनपुर के वारण्टी अभियुक्त प्रकाश तिवारी पुत्र धरमनाथ तिवारी निवासी डेहुणा थाना सिंगरामऊ जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
4. थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु ग्राम हसनपुर व लपरी मे दबिश दिया गया वारण्टी सभा राज पुत्र बलदेव निवासी हसनपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 2240/15 धारा 147/323/325/352/504/506 भादवि को तथा वारण्टी अनिल कुमार यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा जौनपुर सम्बन्धित धारा 107/116 सीआरपीसी को आज दिनांक 7.12.2021 की सुबह गिरफ्तार किया गया।
5. थाना चन्दवक पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
थाना चन्दवक पुलिस द्वारा अ0सं0 40/20 धारा 323/504 भादवि से संबन्धित वारंटी अभियुक्त सत्येन्द्र पुत्र राजाराम निवासी बलरामपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।