कार्यसरकार में शिथिल पर्यवेक्षण, लापरवाही व उदासीनता बरतने पर थाना प्रभारी मेहनगर व मेहनाजपुर के विरूद्ध प्रारम्भिक जांच के आदेश
1. दिनांक 09.10.2021 को थाना मेहनगर, आजमगढ़ पर मु0अ0सं0-215/2021 धारा 394,504 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री उदयराज सिंह, थाना मेहनगर, आजमगढ़ द्वारा की जा रही है। अभियोग पंजीकृत हुए 02 माह का समय व्यतीत होने को है। उक्त अभियोग का अनावरण अभी तक नहीं किया गया है।
2. दिनांक 09.10.2021 को थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 96/2021 धारा 323,307 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री अतीक अहमद थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ द्वारा की जा रही है। अभियोग पंजीकृत हुए 02 माह का समय व्यतीत होने को है। उक्त अभियोग का अनावरण अभी तक नहीं किया गया है।
उपरोक्त दोनों प्रकरण में थाना प्रभारियों द्वारा शिथिल पर्यवेक्षण, लापरवाही व उदासीनता बरतने पर दोनों थाना प्रभारियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा प्रारम्भिक जांच का आदेश किया गया।