थाना-खेतासराय जनपद-जौनपुर
श्री अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद मे अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय थाना खेतासराय मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभि0 संदीप सिंह पुत्र सोमन सिंह निवासी भूपतिपुर नवाबाद थाना कादीपुर सुल्तानपुर को चोरी गये ट्रक में लदे चावल के साथ दादरपुल बाईपास सुल्तानपुर रोड शाहगंज से गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि दिनांक 23.11.2021 को दर्गेश कुमार शाहू पुत्र जमुना प्रसाद शाहू की दुर्गेश राइस मिल की थाना अन्तर्गत शाहापुर के नाम से राइस मिल है। जहाँ से अभि0 द्वारा 402 बोरी चावल वजन कुल 201 कुन्तल चावल कीमत लगभग 559000 रूपये अपने ट्रक में लोड कराकर राठी एग्रो इन्डस्ट्रीज सानंद गुजरात ले जाने हेतु निकला था जिसे बेईमानी की नीयत से चोरी के उद्देश्य शाहगंज दादर पुल बाईपास सुल्तानपुर रोड पर खड़ा करके बेचने का प्रयास कर रहा था तथा जिसमें से कुछ चावल बेच दिया था तथा ट्रक में लदे कुल 297 बोरी चावल कुल वजन 144 कुन्तल कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये बरामदगी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभि0 को थाना हाजा लाकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1.संदीप सिंह पुत्र सोमन सिंह निवासी भूपतिपुर नवाबाद थाना कादीपुर सुल्तानपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.ट्रक में लदे कुल 297 बोरी चावल कुल वजन 144 कुन्तल } कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 175/21 धारा 406/403/411 भादवि थाना खेतासराय , जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1.श्रीप्रकाश राय थानाध्यक्ष थाना खेतासराय , जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री राजेश कुमार मिश्र थाना-खेतासराय, जनपद-जौनपुर।
3.हे0का0 अनन्त यादव, का0 छट्ठू यादव, थाना खेतासराय , जनपद-जौनपुर।