थाना मुबारकपुर और थाना देवगांव पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति
थाना मुबारकपुर
लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक – 17.01.2022 को अभियुक्त मुकेश पुत्र लक्ष्मन चौहान निवासी मंगलचक्र थाना पण्डारक जनपद पटना (बिहार) द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाना जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 23/2022 धारा- 363,366ए भा0द0वि0 व 3(2)V SC/ST एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 17.01.2022 को पीड़िता को बरामद कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है जिसके क्रम में-
उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह के द्वारा मु0अ0सं0- 23/2022 धारा- 363, 366ए भा0द0वि0 व 3(2)V SC/ST एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश पुत्र लक्ष्मन चौहान निवासी मंगलचक्र थाना पण्डारक जनपद पटना (बिहार) को बम्हौर सिक्स लेन के पास से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
मु0अ0सं0- 23/2022 धारा- 363, 366ए भा0द0वि0 व 3(2)V SC/ST एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
मुकेश पुत्र लक्ष्मन चौहान निवासी मंगलचक्र थाना एनटीपीसी (पण्डारक) जनपद पटना (बिहार)
गिरफ्तारी करने वाले टीम का विवरण –
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी लोहरा, आजमगढ़
2. का0 अजय चौधरी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 दीपक कुमार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

थाना देवगांव
मोटरसाईकिल चोरी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


आज दिनाँक 19.01.2022 को उ0नि0 अनुपम जायसवा मय हमराह को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर दिनांक 26.10.2021 को मोटर साइकिल संख्या UP62AB0828 को चुरा लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 225/2021 धारा 379 भादवि व दिनांक 30.12.2021 को मोटर साइकिल संख्या UP62AB0828 उपरोक्त व मोटर साइकिल संख्या UP65AN3999 के बरामदगी पर मु0अ0स0 302/2021 धारा 411/413/414/420 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुनील शुक्ला उर्फ टन्नू शुक्ला पुत्र लालजी शुक्ला निवासी अगेहता थाना देवगांव आजमगढ़ जिवली तिराहे पर खड़ा है। इस सूचना पर उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह के साथ जिवली तिराहे से अभियुक्त सुनील शुक्ला उर्फ टन्नू शुक्ला पुत्र लालजी शुक्ला निवासी अगेहता थाना देवगांव आजमगढ़ को समय करीब 09.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
अभियोग पंजीकृत–
मु0अ0सं0 225/2021 धारा 379/411 भादवि व मु0अ0स0 302/2021 धारा 379/413/414/420 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता—
सुनील शुक्ला उर्फ टन्नू शुक्ला पुत्र लालजी शुक्ला निवासी अगेहता थाना देवगांव आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम–
1. उ0नि0 अनुपम जायसवाल थाना देवगांव आजमगढ़
2. का0 मेराज थाना देवगाँव आजमगढ़