आजमगढ़ : महिला शिक्षक संघ आज़मगढ़ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य ने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के दिनाँक 12/02/2022 के पत्र ,जिसमें विवाह प्रमाण पत्र के रूप में केवल सक्षम अधिकारी से प्रमाणित प्रमाण पत्र को मान्य करने के संबन्ध में कहा गया है बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहीं ।
जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से, मुलाकात द्वारा या फोन द्वारा ही वार्ता ना हो पाने के कारण बाध्य होकर व्हाट्सअप के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विवाह प्रमाण पत्र के रूप में परिवार रजिस्टर की नकल , वोटर आई डी , आधार कार्ड आदि को स्वीकृति देने के संबन्ध में प्रार्थनापत्र दिया गया । मीडिया प्रभारी भावना वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के इस फरमान से सभी शिक्षिकाएं परेशान है उनका कहना है कि अब बाल बच्चों के साथ अब महिलायें कहा शादी का रजिस्ट्रेशन कराने जा पाएंगी | मैरेज सर्टिफिकेट अनिवार्य कर देनें से शिक्षिकाएं काफी परेशान है | भावना वर्मा ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिलाओं की परेशानी को देखते हुए कोई स्पष्ट आदेश निरागत करने का कष्ट करें |






