आजमगढ़ : राज्य मंत्री आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अनपद में हो रही साफ़ सफाई का करेंगे निरिक्षण
प्रेस नोट
आजमगढ़ 23 अगस्त– मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ0प्र0 श्री दया शंकर मिश्र ‘‘दयालु जी’’ जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 24 अगस्त 2022 को प्रातः 10ः00 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, आजमगढ़ पर जन प्रतिनिधि/पूर्व जन प्रतिनिधिगण एवं पार्टी के पदाधिकारीगण के साथ बैठक/विचार विमर्श करेंगे। तत्पश्चात प्रस्थान कर मा0 मंत्री जी (मंत्री समूह के साथ) 12ः35 बजे मलिन बस्ती (हरिजन बस्ती), नरौली पूर्व, वार्ड नं0-1 का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद वहां से प्रस्थान कर मा0 मंत्री जी (मंत्री समूह के साथ) 13ः05 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पल्हनी का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात प्रस्थान कर मा0 मंत्री जी 13ः35 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। 14ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर मा0 मंत्री जी (मंत्री समूह के साथ) 14ः40 बजे वि0ख0 पल्हनी के ग्राम पंचायत हुसेनगंज में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मा0 मंत्री जी (मंत्री समूह के साथ) 15ः10 बजे विकास खण्ड पल्हनी की ग्राम पंचायत छतवारा में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का निरीक्षण एवं साफ-सफाई का निरीक्षण करेंगे। 15ः40 बजे प्रस्थान कर मा0 मंत्री जी (मंत्री समूह के साथ) 15ः50 बजे उच्च प्रा0वि0 चक्रपाणपुर (वि0ख0 जहानागंज) का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी (मंत्री समूह के साथ) वहां से 16ः10 बजे से प्रस्थान कर 16ः20 बजे ग्राम पंचायत सिंहपुर धन्नी, विकास खण्ड मेंहनगर में चौपाल के माध्यम से समीक्षा एवं ग्राम पंचायत में पुष्टाहार वितरण की व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्मित परियोजना का भौतिक निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात प्रस्थान कर मा0 मंत्री जी 17ः35 बजे अस्थाई गौ आश्रय स्थल सैर्रा वि0ख0 मेंहनगर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मा0 मंत्री जी 18ः15 बजे सामान्य सुविधा केन्द्र (ब्लैक पाटरी) निजामाबाद में एक जनपद एक उत्पाद से जुड़े उद्यमियों के साथ संवाद/पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के साथ संवाद करेंगे। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी (मंत्री समूह के साथ) प्रस्थान कर 20ः15 बजे श्री अजय भारती, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, अनुसूचित मोर्चा के आवास पर रात्रि भोज करेंगे। तत्पश्चात प्रस्थान कर मा0 मंत्री जी का 21ः30 बजे सर्किट आजमगढ़ में आगमन होगा।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-23-08-2021—–