आजमगढ़। लोकसभा के उपचुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए समाजपार्टी पाटी आगामी लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए सपा ने इन दिनों जिले में सदस्यता अभियान चला रही है। पाटी ने 30 हजार सक्रिय सदस्य व दस हजार विशेष सक्रिय बनाने का लक्ष्य रखा है। ताकि ये 40 हजार सदस्य बूथ स्तर पर सत्तारूढ़ दल के गलत नीतियों को और सपा सरकार के समय हुए अच्छे कार्य को जनता के बीच ले जाएंगे।
दरअसल, पिछले विधानसभा में चुनाव में समाजवार्दी पार्टी जिले की दसों विधान सभा पर समाजवार्दी परचम लहराया था। लेकिन सपा मुखिया अलिखेश यादव के छोड़ने से रिक्त हुए आजमगढ़ लोकसभा सीट पिछले दिनों हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि इस सीट पर सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ी जीत दर्ज किया था। सपा ने यहां बदायूं के पूर्व सांसद धमेन्द्र यादव को प्रत्याशी बनाया था तो भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को प्रत्याशी बनाया था। निरहुआ ने 8 आठ हजार के मामूली अंतर से सपा को हराकर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया है।
समाजवार्दी पार्टी निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि आज स्थिति यह है जब गांव में लोगों को सदस्य बनाने के लिए सपा के लोग जा रहे तो गरीब, पिछड़ा व दलित और अन्य लोगों भी पार्टी के सदस्य बन रहे है। पूरी बात बताने पर लोग भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों को कोस रहे है। वहीं अखिलेश सरकार के कार्यो की चर्चा कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी का 30 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके अलावा दस हजार विशेष सक्रिय सदस्य बनाने का प्रयास है जो बूथ स्तर तक सक्रिय रूप से पार्टी को मजूबत करे।