आजमगढ़ : व्याप्त भ्रष्टाचार व कर्मचारियों की मनमानी द्वारा अंकुश न लगा पाने से क्षुब्ध अधिवक्ताओ ने कार्य का किया बहिष्कार
|| रिपोर्ट || अंजनी राय || लालगंज ||
लालगंज (आज़मगढ़ )स्थानीय तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व कर्मचारियों की मनमानी पर अधिकारियों द्वारा अंकुश न लगा पाने से क्षुब्ध अधिवक्ताओ ने वृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रह कर 5 अक्टूबर तक कोई ठोस कार्यवाही न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है ।तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व कर्मचारियों की मनमानी को ले कर अधिकारियों व अधिवक्ताओ के बीच पूर्व में कई बार वार्ता हो चुकी है हर बार अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार व मनमानी पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया गया ।आश्वासन के बाद समस्याएं घटने की बजाय बढ़ने लगी जिससे अधिवक्ताओ में काफी आक्रोश बढ़ने लगा।अधिवक्ताओ के आक्रोश को देखते हुए तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री चंद्रमोहन यादव ने उपजिलाधिकारी को एक पत्र भेजकर वृहस्पतिवार को सांकेतिक हड़ताल करने तथा 5 अक्टूबर तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही न होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दिया है ।वैसे लेखपालों की कार्यप्रणाली से अधिवक्ता ही नही आमजनमानस भी त्रस्त है ।





