आजमगढ़ में घाघरा ने तोड़ा 24 वर्ष का रिकार्ड:खतरा निशान से 1.91 मीटर उपर बह रही नदी

आजमगढ़ जिले की सगड़ी तहसील में घाघरा नदी में बढ़ रहे जलस्तर से घरों में घुसा पानी।

आजमगढ़ जिले में घाघरा नदी ने विगत 24 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। अक्टूबर महीने में भी नदी में पानी खतरा निशान से 1.91 मीटर उपर बह रही हैं। नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण कैंची बंधे सहित कई बंधों पर रिसाव शुरू हो गया है, जिसके कारण यह बाढ़ का पानी आबादी में आ रहा है और गांव में रहने वाले लोगों के घरों में घुस रहा है।

आजमगढ़ जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग अपना सामान बांध कर सुरक्षित स्थानों को निकलते हुए।

महुला से हैदराबाद तक बांध में कई स्थानो पर रिसाव शुरू होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मदद के लिए आ रहा है। जिला प्रशासन के साा ग्रामीण भी सहयोग करते नजर आ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे पानी से लगभग 70 गांव बाढ़ से पूरी तरह से घिर गए हैं और आवागमन बाधित हो रहा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ी संख्या में नाव लगाई गई है, जिससे बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

आजमगढ़ जिले में घाघरा में बाढ़ के कारण लगभग 70 गांव बुरी तरह से हुए प्रभावित।

150 घर पानी में डूबे
कैंची बंधा टूटने के कारण स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अपने सामानों को महफूज करने में लोग लगे रहे अनाज चारपाई बिस्तर छतों पर ले गए छोटे बच्चों को छतों पर रखे देखते ही देखते पूरा गांव पानी में डूब गया। पशुओं को बाहर निकाले दाम महुला का उत्तर पूर्वा 80 घर का,छिऊला 50 घर, दक्षिण पुरवा 55 घर पूरी तरह डूब गया। लोग अपने सामानों को किसी तरह से बाहर तो निकाल रहे हैं और छतों पर रख रहे हैं फिर भी समस्या बढ़ गई है। पूरी रात ग्रामीण बंधे की सुरक्षा के लिए लगे रहे। टेकनपुर में टेकनपुर से दाम महुला तक और और दाम महुल्ला में छिऊला तक बंधे की रखवाली करते रहे। वहीं डिघिया नाले पर 216 सेंटीमीटर डेंजर लाइन से ऊपर बह रही है।

एक दिन पूर्व मंत्री और सांसद ने किया था दौरा

आजमगढ़ जिले की सगड़ी तहसील में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने एक दिन पूर्व पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री रामकेश निषाद और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने दौरा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण किया था।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot