आजमगढ़ : थाना- निजामाबाद द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
थाना- निजामाबाद द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 26.11.2022 को वादिनी थाना निजामाबाद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि वादिनी की पुत्री के साथ विपक्षी शनि सोनकर पुत्र जंगली सोनकर निवासी पुराना गोला थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाया गया व अश्लील फोटो वीडियो वायरल किया गया तथा शादी करने को कहने पर मना करते हुये गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी, के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 495/22 धारा 376/504/506/354 भादवि व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
2. गिरफ्तारी का विवरण –दिनांक- 27.11.2022 को निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराहीयान के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त शनि सोनकर पुत्र जंगली सोनकर निवासी पुराना गोला थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को बढ़या मोड़ के पास से समय करीब 12.30 दिन में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0सं0 495/22 धारा 376/504/506/354 भादवि व 67 आईटी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास – उपरोक्त अभियोग
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. शनि सोनकर पुत्र जंगली सोनकर निवासी पुराना गोला थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराह थाना निजामाबाद आजमगढ़