थाना- मेंहनाजपुर
वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना:- दिनांक घटना 10.08.2010 से अब तक घटनास्थल ग्राम प्रा0वि0 नरायनपुर साउथ शिक्षा क्षेत्र तरवा जनपद आजमगढ जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आजमगढ के पत्रांक आदेश संख्या नियुक्ति /4043-4055/2010-11 श्री आशुतोष सिंह पुत्र श्री विनय सिंह ग्राम शिवरी प्रेमराजा पो. इब्राहिमपट्टी थाना भीमपुरा जिला बलिया द्वारा प्रतिरूपण करके धोखधड़ी एवं श्री आशुतोष सिंह पुत्र श्री विनय सिंह प्रधानाध्यापक गोल्हौरा मुस्तहकम विकास क्षेत्र बढ़नी जिला सिद्धार्थ नगर निवासी आदर्श कालोनी गड़ाकुल शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर के शैक्षणिक दस्तावेज को कूटरचित कर प्रयोग करके छद्मनाम से प्रार्थमिक विद्यालय नारायणपुर थाना मेहनाजपुर विकास खण्ड तरवा जनपद आजमगढ़ में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पाकर कार्य करते रहे एवं जांचोपरांत दिनांक 29.10.2021 से लगातार अनुपस्थित रहकर अपना नियुक्ति के दौरान लगाये प्रमाणपत्र का कोई भी साक्ष्य उपस्थित नही करने व बदस्तूर फरार रहने के सम्बन्ध में –
गिरफ्तार अभियुक्त- दिनांक 30.11.2022 को उ0नि0 सूर्यकान्त पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त देव प्रकाश यादव पुत्र स्व0 तारा यादव निवासी उसरी खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को इटैली तिराहे के पास से समय 18.05 बजे गिरफ्तार किया गया उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के बैग मे रखा शैक्षिक प्रमाण पत्र /अंक पत्र बरामद हुआ | जिसका मौके पर ही अवलोकन किया गया तो शैक्षिक प्रमाण पत्रो / अंक पत्रो पर अभियुक्त देवप्रकाश उपरोक्त का नाम अंकित है | पकड़े गये व्यक्ति उपरोक्त से शैक्षिक प्रमाण पत्रो / अंक पत्रो पर अंकित नाम पता के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछने पर बताया कि साहब शैक्षिक प्रमाण पत्रो / अंक पत्रो पर जो नाम अंकित है मेरा ही असली नाम है | मेरा असली नाम देवप्रकाश यादव पुत्र स्व0 तारा यादव निवासी उसरी खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र करीब 32 वर्ष है |मैने ही प्रा0वि0 नरायनपुर पर आशुतोष नाम के व्यक्ति का फर्जी शैक्षिक सार्टिफिकेट व अन्य प्रपत्र लगाकर ग्राम शिवरी प्रेमरजा इब्राहिम पट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया का फर्जी नाम पता दर्शाकर वर्ष 2010 मे सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर प्राप्त किया था । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग–
1- मु.अ.स. 92/2022 धारा 419,420,467,468,471 भादवि IPC भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास :-
1- मु.अ.स. 92/2022 धारा 419,420,467,468,471 भादवि IPC भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- देवप्रकाश यादव पुत्र स्व0 तारा यादव निवासी उसरी खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र करीब 32 वर्ष
बरामदगी-
1-अभियुक्त उपरोक्त के पास से अभियुक्त उपरोक्त के वास्तविक नाम का मूल अंकित शैक्षिक प्रमाण पत्र / अंक पत्र का बरामद होना |
गिरफ्तार करने वाली टीम :-
01. उ0नि0 सूर्यकान्त पाण्डेय मय हमराह थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ ।