थाना-अहरौला द्वारा अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 05/12/2022 को उ0नि0 रमाशंकर दुबे मय हमराही पुलिस बल द्वारा अहरौला से माहुल जानें वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अण्डरपास से चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त राजन कुमार पुत्र राजू उम्र करीब 24 वर्ष सा0 वार्ड नं0 03 माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर फर्द गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्यवाही उ0नि0 रमाशंकर दुबे द्वारा करने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 418/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना अहरौला आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- (1). मु0अ0सं0 88/2022 धारा 41/411/413/414/420/467/468/471 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
(2). मु0अ0सं0 418/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना अहरौला आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- अभियुक्त राजन कुमार पुत्र राजू उम्र करीब 24 वर्ष सा0 वार्ड नं0 03 माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
बरामदगी-एक अदद तमंचा 0.315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-उ0नि0 रमाशंकर दुबे, उ0नि0 फूलन यादव , का0 रामसिंह यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़