भदोही : आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्रधारकों के विरुद्ध भदोही पुलिस द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही
जनपद
◆आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्रधारकों के विरुद्ध भदोही पुलिस द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही
◆पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप माफिया विजय मिश्र गैंग के सदस्य/पारिवारिक सदस्यों के आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत तीन शस्त्र लाइसेंस व विधिक नियमों का पालन न करने वाले शस्त्रधारक के 01 शस्त्र लाइसेंस सहित कुल-04 शस्त्र लाइसेंस (रायफल-1,रिवाल्वर-2,पिस्टल-1) हुए निरस्त
◆स्वीकृत शस्त्रों का दुरुपयोग करते हुए आम जनमानस को डरा- धमकाकर दिखाते हैं अपना प्रभाव
◆शस्त्र धारकों के विरुद्ध भी जनपद भदोही, वाराणसी व प्रयागराज में गैंगस्टर, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, दुष्कर्म गाली-गलौज व धमकी देने जैसे गंभीर अपराधों के अभियोग हैं पंजीकृत
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप श्री गौरांग राठी, जिला मजिस्ट्रेट भदोही द्वारा माफिया विजय मिश्र गैंग के सदस्य/पारिवारिक सदस्यों- 1.मनोज मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा 2.प्रकाश चंद मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा 3.सतीश मिश्रा पुत्र रामजी मिश्रा निवासीगण खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हालपता कौलापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही के आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत अलग-अलग तीन शस्त्र लाइसेंस तथा विधिक नियमों का पालन न करने वाले शस्त्रधारक राम कैलाश पुत्र सत्यनारायण तिवारी निवासी बनकट थाना कोईरौना जनपद भदोही के नाम स्वीकृतशुदा एक शस्त्र लाइसेंस सहित कुल-04 शस्त्र लाइसेंस (रायफल-1,रिवाल्वर-2,पिस्टल-1) निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
शस्त्र धारक मनोज कुमार मिश्रा का आपराधिक इतिहास 1.मु0अ0सं0 137/93 धारा 504/506 भादवि0 थाना कोइरौना जनपद भदोही
2.मु0अ0सं0 111/02 धारा 147/148/149/307/302/504/ 34 भादवि थाना गोपीगंज जनपद भदोही
3.मु0अ0सं0 294/02 धारा गैगेस्टर अधि0 थाना गोपीगंज जनपद भदोही
4.मु0अ0सं0 147/02 धारा 147/506 भादवि0 थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही
5.मु0अ0सं0 1480/08 धारा 110 जाफौ0 थाना गोपीगंज जनपद भदोही
6.मु0अ0सं0 1308/08 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 थाना गोपीगंज जनपद भदोही
7.मु0अ0सं0 332/10 धारा 110 जाफौ0 थाना गोपीगंज जनपद भदोही
8.मु0अ0सं0 492/20 धारा 188/269/270 महामारी अधिनियम थाना हण्डिया,जनपद प्रयागराज
सतीश मिश्रा का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 109/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना गोपीगंज जनपद भदोही
2.मु0अ0सं0 95/2021 धारा 374/386/504/506 भादवि व 2जी बधुआ मजदुर अधिनियम थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज
3.मु0अ0सं0 151/2021 धारा 3(2)(5)(5ए) एससी/ एसटी एक्ट व 16 बंधित श्रम पद्धति उन्मूलन अधि0 व 323/374/504/506 भादवि थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज
4.मु0अ0सं0 179/2007 धारा 323/504/506 भादवि थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज
5.मु0अ0सं0 194/2021 धारा 147/323/504/506/392/511/120बी भादवि थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी
प्रकाश चंद मिश्रा का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-50/2011 धारा- 419 420 467 468 भादवि थाना गोपीगंज जनपद भदोही
2.मु0अ0सं0 343/2020 धारा- 147,342,352,504,506,323,448,120बी भादवि थाना गोपीगंज जनपद भदोही
3.मु0अ0सं0-235/2021 धारा- 406,419,420,467,468,471,506 भादवि थाना गोपीगंज जनपद भदोही





