आजमगढ़ : अपराध गोष्ठी में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक ने दिए कार्यवाही के निर्देश, जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर कराया जाए
प्रेस विज्ञप्ति
अपराध गोष्ठी में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश, जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर कराया जाए
दिनांक 06.02.2023 की रात्रि 09:30 बजे से 12 बजे तक पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा अपराध गोष्ठी आयोजित कर जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु कृत कार्यवाहियों की समीक्षा की गयी।
उपरोक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया व समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष उपस्थित रहें।
गोष्ठी के मुख्य बिन्दु
1-विगत 3 वर्षों के अपराध व निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई।
2-थानों पर जनसुनवाई को सम्यक बनाये जाने व जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
3- थानास्तर पर चिन्हित टाॅप-10 सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
4- विगत माह के लम्बित विवेचनाओं से सम्बंधित समीक्षा कर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
गोष्ठी के विभिन्न बिन्दु
1.पशु चोर, नकबजन, वाहन चोर के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया जाये।
2.अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन, बिक्री के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
3.कुख्यात अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की सम्पत्ति को चिन्हित की जाये।
4.अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के खिलाफ गुण्डा, गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही की जाये।
5.व्यापारिक प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में व्यापारियों के साथ गोष्टी की जाये तथा सभी प्रतिष्ठान पर CCTV की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
6.संवेदनशील स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाये जायें।
7.गोवध,तस्करी,बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये। 8.लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण प्रथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये। 9. पुलिस लाइन्स, शाखाओं एवं थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत साप्ताहिक श्रमदान के रूप में प्रत्येक रविवार को साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये।
10.रात्रि गश्त करते हुए सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा अवांछनीय तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये।
11. प्रतिदिन फुट-पेट्रोलिंग करते हुए आम जनमानस से समन्वय स्थापित किया जाये।
12. स्थान बदल-बदल कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जाये।
13. वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारियां की जाये।
14. एन्टी रोमियों टीम द्वारा विद्यालय, कोचिंग संस्थान आदि में नियमित रूप से प्रभावी चेकिंग की जाये।
15. आगामी त्यौहार के दृष्टिगत संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा छोटी से छोटी घटना घटित होने पर तत्काल मौके पर पहुँचकर समाधान/नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाये।





