जौनपुर : थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या में आरोपित 02 महिला अभियुक्ता सहित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या में आरोपित 02 महिला अभियुक्ता सहित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 7/8.03.23 की रात्रि 2.00 बजे पीआरवी की सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात युवक घालय अवस्था में ग्राम बलुआ अंतगर्त सडक पर पडा हुआ है, तत्काल पीआरवी 112 की टीम द्वारा घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु सीएचसी बदलापुर लाया गया, जहा पर डाक्टरों की टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान रौनक यादव पुत्र रामआशीष नि0 ग्राम बलुआ थाना बदलापुर जौनपुर के रुप में हुआ, मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि रौनक का संबंध ग्राम के ही एक लडकी के साथ चल रहा था, मृतक की बहन की तहरीर पर थाना बदलापुर मुकदमा पंजीकृत कर नामजद चारों आरोपित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा हत्या में प्रयुक्त आलाकल्त की बरामदगी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपी-
1. शिवम यादव पुत्र विजय यादव नि0 ग्राम बलुआ थाना बदलापुर, जौनपुर।
2. दीक्षा पुत्री विजय नाथ नि0 ग्राम बलुआ थाना बदलापुर, जौनपुर।
3. पूजा पुत्री विजय यादव नि0 ग्राम बलुआ थाना बदलापुर, जौनपुर।
4. विकास पुत्र लालचन्द्र यादव नि0ग्रा0 औका थाना बक्शा, जौनपुर
गिरफ्तारी टीम–
*1- प्र0नि0 संतोष कुमार पाण्डेय थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2- देवेन्द्र सिंह यादव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
3- उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
4- हे0का0 अमित सिंह थाना बदलापुर, जौनपुर।
5- हे0का0 विश्वेश द्विवेदी थाना बदलापुर, जौनपुर।
6- का0 विपिन यादव थाना बदलापुर, जौनपुर।
7- म0का0 उषा देवी थाना बदलापुर, जौनपुर।