पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने अभियुक्त मनीष राम व इसके 03 सदस्यों को आपराधिक गैंग के रूप में किया सूचीबद्ध

प्रेस-विज्ञप्ति
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने अभियुक्त मनीष राम व इसके 03 सदस्यों को आपराधिक गैंग के रूप में किया सूचीबद्ध
दिनांक- 19.03.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त मनीष राम पुत्र रामनिवास रैदास निवासी जगरनाथ सराय थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए फिरौती हेतु अपहरण व हत्या करना जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (आपराधिक गैंग) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी- 125” होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-
1. रामनिवास रैदास पुत्र स्व0 रामहित निवासी जगरनाथ सराय थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र 56 वर्ष।
2. सूबेदार पुत्र स्व0 नखडू निवासी जगरनाथ सराय थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र 52 वर्ष।
3. देवेन्द्र पुत्र सुबेदार राम निवासी जगरनाथ सराय थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष।