नोट
आजमगढ़ 29 मार्च– आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी, आजमगढ़ के निर्देशानुसार फॉर्टिफिकेशन/RUCO (रीपरपोज यूज्ड कुकिंग आयल) तथा सेव-फूड शेयर फूड के विषय पर जागरूकता तथा हितधारको की सुक्षाव/समस्या के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद आजमगढ़ के प्रमुख राइस मिलर, खाद्य तेल व्यवसायी, मिठाई व रेस्टोरेन्ट/होटल व्यवासायी आदि सम्मिलित रहे। बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अनुमति के साथ प्रारम्भ की गयी।
बैठक में उपस्थित सभी व्यवसायियों को फॉर्टिफिकेशन/RUCO (रीपरपोज यूज्ड कुकिंग आयल) तथा सेव-फूड शेयर फूड के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त; खाद्य-।। ने बताया कि खाद्य तेल का बार-बार उपयोग करने से तेल की गुणवत्ता खाने योग्य नहीं रह जाती है और टीपीसी 25 से अधिक हो जाती है। जले तेल के बार-बार उपयोग से खाने वालो में उक्त नियामत एजेन्सी द्वारा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को जिनका भी खाद्य तेल का उपयोग 50 ली0 या अधिक है उनको अनिवार्य रूप से जले तेल का नियमानुसार निस्तारण करना हैं। जले हुए तेल का इस्तेमाल बायोडीजल बनाने में किया जा रहा है जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल रही है। बैठक में फूड फॉर्टिफिकेशन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा उसके फायदो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
राइस मिलरों ने बताया कि वे चावल में फॉर्टिफिकेशन करके क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक को सप्लाई दी जा रही है। सहायक आयुक्त; खाद्य-।। ने बताया कि खाद्य तेल एवं दूध में फॉर्टिफिकेशन करने हेतु व्यापारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उक्त बैठक में सहायक आयुक्त; खाद्य-।। दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनन्द, कनिष्ठ सहायक संदीप वर्मा, खाद्य सहायक अनिल कुमार तथा कम्प्यूटर आपरेटर विवेक सिंह यादव सम्मिलित रहे।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-29.03.2023——–