थाना देवगांव
अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 22.05.2023 को उ0नि0 विनय कुमार यादव, उ0नि0 महेन्द्र यादव मय हमराह द्वारा गोसाईगंज बाजार के आगे बसरेसवां मोड़ पर पहुँचे कि बरसेरवां की तरफ से दो लड़के हाथ में झोला लिए हुए आते हुए दिखाई पड़े । संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान झोले में संदिग्ध वस्तु के बारे में पूछने पर बताया कि झोले में गांजा है जिसे बेचने के लिए जा रहे थे।
गांजा होने की बात कहने पर क्षेत्राधिकारी लालगंज को बताया गया। क्षेत्राधिकारी लालगंज आजमगढ़ के समक्ष दोनो व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गयी तो प्रदीप व राजकुमार उपरोक्त के हाथ में लिए सफेद झोले में गांजा बरामद हुआ । दोनो अभियुक्तों को सायं 18.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
पंजीकृत अभियोग:-
1. मु0अ0सं0 217/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम प्रदीप पुत्र रामप्रीत निवासी बैरीडीह थाना देवगांव आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 217/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम राजकुमार पुत्र सीताराम निवासी बैरीडीह थाना देवगाँव आजमगढ़
बरामदगी का विवरण
10 Kg अवैध गांजा।
आपराधिक इतिहास:-
प्रदीप पुत्र रामप्रीत निवासी बैरीडीह थाना देवगांव आजमगढ़
1.मु0अ0सं0 157/2018 धारा 147, 149, 342, 353, 504 भादवि थाना देवगाँव आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 161/2015 धारा 147, 148, 308, 323, 325, 504, 506 भादवि थाना देवगाँव आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 188/2020 धारा 143, 188, 269, 341 भादवि थाना देवगाँव आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. प्रदीप पुत्र रामप्रीत निवासी बैरीडीह थाना देवगांव आजमगढ़
2. राजकुमार पुत्र सीताराम निवासी बैरीडीह थाना देवगाँव आजमगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 विनय कुमार यादव थाना देवगाँव आजमगढ़
2. उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना देवगाँव आजमगढ़
3. उ0नि0 गौरव कुमार सिंह (SIUT) थाना देवगाँव आजमगढ़
4. हे0का0 भानु प्रताप यादव थाना देवगाँव आजमगढ़
5. हे0का0 सुधीर कुमार थाना देवगाँव आजमगढ़