बलिया : थाना गड़वार पुलिस द्वारा दो नफर वाँछित गैंगेस्टर व एक नफर पुलिस पर हमला करने वाला हमलावर वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार ।

 

 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित/फरार अभियुक्तों/वारण्टियीं अभियुक्तों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर जनपद बलिया के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 28.05.2023 को SHO गड़वार राज कुमार सिंह मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-159/23 धारा 3/2(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभि0गण 1. सुनील कुमार मिश्र पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्र उम्र करीब 50 वर्ष 2. राजू कुमार मिश्र उर्फ राजीव मिश्र पुत्र स्व0 पारसनाथ उम्र करीब 41 वर्ष निवासीगण ग्राम परिखरा पोस्ट तिखमपुर थाना बांसडीह रोड़ जनपद बलिया को थाने के पूर्वी गेट से समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

 

थाना गड़वार के उ0नि0 कमलेश पाठक मय हमराहियान द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0179/2022 धारा 147/148/323/504/506/336/353/332/333 भादवि से सम्बन्धित पुलिस के ऊपर हमला करने वाले एक नफर वाँछित अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी मठमैन थाना गड़वार जनपद बलिया के घर पर दबिश देकर अभियुक्त को उसके घर से समय 07.50 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में गिरफ्तार कर चालान मा0न्यायालय किया गया ।

 

नाम पता अभियुक्त-

1. सुनील कुमार मिश्र पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्र उम्र करीब 50 वर्ष 2. राजू कुमार मिश्र उर्फ राजीव मिश्र पुत्र स्व0 पारसनाथ उम्र करीब 41 वर्ष निवासीगण ग्राम परिखरा पोस्ट तिखमपुर थाना बांसडीह रोड़ जनपद बलिया सम्बन्धित मु0अ0सं0 159/2023 धारा धारा 3/2(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

 

नाम पता अभियुक्त-

1. चन्दन कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम मठमैन थाना गड़वार जनपद बलिया सम्बन्धित मु0अ0सं0 179/2022 धारा 147/148/323/504/506/336/353/ 332/333 भादवि थाना गड़वार जनपद बलिया

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. प्र0नि0श्री आर0के0सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया ।

2. का0 सर्वेश यादव थाना गड़वार जनपद बलिया ।

3. का0 जितेन्द्र पाल थाना गड़वार जनपद बलिया ।

4. चालक का0 मानीचन्द्र यादव थाना गड़वार जनपद बलिया ।

5. उ0नि0 कमलेश पाठक थाना गड़वार जनपद बलिया ।

6. का0 रमेशचन्द्र सरोज थाना गड़वार जनपद बलिया ।