महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से कई लोगों के मरने की आशंका है। शुरुआती जांच में 25 लोगों की मौत की खबर है। हादसे का शिकार हुई बस महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही थी।
महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से कई लोगों के मरने की आशंका है। शुरुआती जांच में 25 लोगों की मौत की खबर है।
हादसे का शिकार हुई बस महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही थी, तभी समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा में बस में आग लग गई। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। घटना के समय यात्री सो रहे थे।