चन्दौली : यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

चन्दौली यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान।
🔹 यातायात नियमों का उलंघन करने वालो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही।
🔹 कार्यवाही के साथ ही यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने व जागरूक करने सहित लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु किया जा रहा प्रेरित।
🔹 वाहनों पर जातिसूचक,सम्प्रदायसूचक, पदसूचक या अन्य आपत्तिजनक शब्द या चित्र लगाने/लिखवाने वालों के विरूद्ध 48 घंटे का चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान।
🔹 इस अभियान के दौरान कुल 471 वाहनों को चेक किया गया जिसमे से 221 का किया गया चालान।
निदेशक यातायात एवम सड़क सुरक्षा,उ0प्र0 द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में दिनांक-23.08.2023 को प्रातः 09.00 बजे से 25.08.2023 को प्रातः 09.00 तक वाहनों पर जातिसूचक,सम्प्रदायसूचक, पदसूचक या अन्य आपत्तिजनक शब्द या चित्र , के विरूद्ध 48 घंटे का विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक(आप0)/नोडल यातायात श्री सुखराम भारती और क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात राम प्रीत यादव द्वारा इस विशेष अभियान में जागरूकता के साथ-साथ प्रवर्तन की कार्यवाही कि गयी। जिस दौरान वाहनों पर जातिसूचक,सम्प्रदायसूचक, पदसूचक या अन्य आपत्तिजनक शब्द या चित्र प्रयोग किये जाने पर कुल 471 वाहनों को चेक किया गया जिसमे से 221 वाहनों का चालान सुसंगत धाराओं में किया गया।