सोनभद्र : 75 लाख किमत की अंग्रेजी शराब का किया गया विनष्टीकरण

प्रेस नोट
दिनांक 03.12.2023
जनपद सोनभद्र ।

बभनी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, अभियोगों से संबंधित बरामदशुदा कुल 12365.92 लीटर बीयर/देशी/अंग्रेजी शराब किमती करीब 75 लाख का किया गया विनष्टीकरण-

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्लीन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थाना बभनी जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत 05 मुकदमों से सम्बन्धित माल 1. मु0अ0सं0- 85/2018 से सम्बन्धित 44.28 लीटर अंग्रेजी शराब, 2. मु0अ0सं0 69/2022 से सम्बन्धित 23.76 ली0 अंग्रेजी शराब, 3. मु0अ0सं0 70/2022 से सम्बन्धित 347 बोतल बीयर ट्रवर्ग स्ट्रांग, 331 बोतल किंगफिसर बीयर रिजर्व स्ट्रांग, 178 बोतल वेव प्रीमियम बीयर, 696 केन किंगफिसर सुपीरियर स्ट्रांग बीयर, 412 कैन वेव गोल्ड रिजर्व बीयर, 228 केन ट्रवर्ग स्ट्रांग बीयर व 72 कैन कार्ल वर्ग एलिफैन्ट वियर (कुल लगभग 1376 लीटर बीयर) एवं 353 शीशी देशी शराब (कुल 71.6 लीटर गोवा देशी शराब), 4. मु0अ0सं0-161/2022 से सम्बन्धित 5.280 लीटर अंग्रेजी शराब व 5. मु0अ0सं0- 51/2023 से सम्बन्धित 1205 पेटी में 10845 ली0 अंग्रेजी शराब (कुल 12365.92 लीटर बीयर/देशी/अंग्रेजी शराब किमती करीब 75 लाख) को मा0न्यायालय से प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा नियमानुसार त्रिस्तरीय कमेटी गठीत की गयी जिसमें अध्यक्ष श्री सुरेश राय उपजिलाधिकारी दुद्धी, सदस्य श्री प्रदीप सिंह चंदेल क्षेत्राधिकारी दुद्धी, सदस्य श्री विरेन्द्र नाथ अभियोजन अधिकारी सोनभद्र व सदस्य श्री सुरेश चन्द्र द्विवेदी थानाध्यक्ष बभनी सोनभद्र नियुक्त किया गया जिनकी मौजूदगी में कुल 12365.92 लीटर अंग्रेजी शराब/बीयर/देशी शराब किमती करीब 75 लाख रुपये को थाना परिसर में गड्ढा खोदवाकर नियमानुसार विनष्टिकरण किया गया ।