आजमगढ़ : पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाये गये अभियुक्त की निशानदेही पर तमन्चा बरामद

प्रेस नोट
थाना-मेहनाजपुर
पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाये गये अभियुक्त की निशानदेही पर तमन्चा बरामद
पूर्व की घटना: वादी मुकदमा अखिलेश जायसवाल पुत्र भृगुनाथ जायसवाल निवासी ग्राम बरेहता थाना सादात जनपद गाजीपुर ने थाना स्थानीय पर सूचना दिया कि जमीनी विवाद को लेकर मेरे भाई पिन्टू जायसवाल को दिनांक 13.10.2023 को समय लगभग 4.40 बजे लालमऊ वन के पास गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 217/2023 धारा 302 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बनाम 1- योगेश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ 2- रामकिशुन यादव उर्फ गब्बू यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ गई गयी। विवेचना के दौरान अन्य 03 अभियुक्त प्रकाश में आये। जिनके नाम पता क्रमश: 1.सुधीर यादव पुत्र स्व0 दयाराम यादव निवासी भद्रशेन थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर 2. अभियुक्ता प्रियंका यादव पत्नी योगेश यादव निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ 3.नीरज यादव उर्फ बबलू पुत्र लल्लन यादव निवासी तियरा नेवादा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर है । जिनमें 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया है तथा 02 अभियुक्तों ने मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण किया ।
नाम पता पूर्व में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण
1. रामकिशुन यादव उर्फ गब्बू यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ
2. प्रियंका यादव पत्नी योगेश यादव निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ
3. नीरज यादव उर्फ बबलू पुत्र लल्लन यादव निवासी तियरा नेवादा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
नाम पता पूर्व में आत्मसमर्पण किये अभियुक्तगण
1. योगेश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
2. सुधीर यादव पुत्रस्व0 दयाराम यादव निवासी ग्राम भद्रसेन थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
बरामदगी का विवरण- दिनांक 02.12.2023 को थानाध्यक्ष मेहनाजपुर प्रदीप कुमार मिश्रा मय हमराह के माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में अभियुक्त सुधीर यादव पुत्रस्व0 दयाराम यादव निवासी ग्राम भद्रसेन थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया जो कि दिनांक 17.11.23 को माननीय न्यायालय जनपद गाजीपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। अभियुक्त सुधीर यादव द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर लालमऊ वन के जंगलो की झाडियो मे छिपाकर रखा हुआ हत्या में प्रयुक्त एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर बरामद कराया ।
बरामदगी
एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 217/2023 धारा 302/34/120 बी भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 574/2023 धारा 392 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 972/2015 धारा 392 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
3. मु0अ0सं0 1180/2015 धारा 307/393 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
4. मु0अ0सं0 03/2016 धारा 307,34,41,411,413,414,419,420,467,468,471 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
5. मु0अ0सं0 83/2016 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
6. मु0अ0सं0 338/2016 धारा 392,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
7. मु0अ0सं0 217/2023 धारा 302/34/120 बी भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा मय हमराह