आजमगढ़ : तहसील मार्टीनगंज में 02 मार्च 2024 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा

आजमगढ़ 01 फरवरी– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने बताया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने सम्बन्धी निर्गत सूचना में आंशिक संशोधन करते हुए अब जनपद की तहसील मेंहनगर में 03 फरवरी 2024 एवं तहसील मार्टीनगंज में 02 मार्च 2024 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे।