आजमगढ़ : जिलाधिकारी के आदेश पर सभी विकास खंड में रविदास जी की मूर्ति प्रांगण की ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया साफ सफाई
आजमगढ़ संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश अनुसार जनपद के सभी विकास खंड में ग्राम पंचायत में जहां-जहां स्मारक पार्क है जहां-जहां रविदास जी की मूर्ति है जहां-जहां डॉक्टर अंबेडकर जी की मूर्ति है वहां वहां के प्रांगण की ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई किया जा रहा है संचारी रोकथाम नियंत्रण के तहत सम्मानित साथियों और माता और बहनों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में साफ सफाई करते हुए सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उसे निदान पाने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है जिससे कि संचारी रोग का बढ़ावा ना हो उसे निदान पाया जाए आज दिनांक 24 फरवरी 2024 को ग्राम पंचायत हाशापुर में ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव जी के देखरेख में हाशापुर के ग्राम पंचायत में रोड के आसपास बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के आसपास स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार के मनसाअनरूप साफ सफाई करते हुए सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि हमारे ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत मिशन के तहत जगह-जगह साफ सफाई हमेशा करते रहते हैं ग्राम वासियों को यह भी कहते हैं कि आप लोग अपने घर के आसपास साफ सफाई करते रहिए आज के सफाई अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव श्री राम यादव अतुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे। विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़ स्वच्छ भारत मिशन एक कदम स्वच्छता की ओर
जिलाधिकारी के आदेश पर सभी विकास खंड में रविदास जी की मूर्ति प्रांगण की ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया साफ सफाई





