देश एवं प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए है प्रतिबद्ध- मंत्री, जलशक्ति
न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेंसी)
लखनऊ: 25 फरवरी, 2024
प्रदेश के माननीय मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतन्त्र देव सिंह जी ने जनपद में बाढ़ खण्ड एवं सरयू नहर खण्ड-6 द्वारा नवनिर्मित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने रूपये 4984.10 लाख की लागत से 05 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा रूपये 1978.76 लाख की 05 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
लोकार्पण परियोजनाओं में राप्ती नदी के बाये तट पर स्थित परसा डेहरिया तिलकपुर सीमान्त तटबन्ध की पुनरीक्षित परियोजना, डगमरा नाला एवं हथियाकुण्डा नालों पर कटाव निरोधी कार्य की परियोजना, राप्ती नदी के बाये तट पर स्थित परसा डेहरिया तिलकपुर सीमान्त तटबन्ध के किमी0 6.700 से किमी0 7.100 तक तटबनध सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना, राप्ती नदी के बाये तट पर स्थित परसा डेहरिया तिलकपुर सीमान्त तटबन्ध के किमी0 11.400 से किमी0 11.800 तक तटबनध सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना तथा राप्ती बैराज के डाउन स्ट्रीम के बायें तट पर स्थित लक्ष्मनपुर भगवानपुर (लक्ष्मनपुर कोठी) परसाडेहरिया ग्राम समूह के पास चैनेज किमी0 0.100 से किमी0 0.650 तक कटान निरोधक की परियोजना का लोकार्पण किया। इससे 66 ग्रामों की लगभग 125821 आबादी को लाभन्वित किया जा सकेगा।
वहीं शिलान्यास परियोजनाओं में राप्ती नदी के वायें तट पर खजुहा झुनझुनिया अन्धरपुरवा तटबन्ध के किमी0 17.150 से किमी0 17.650 एवं किमी0 19.500 से किमी0 20.100 तक सुरक्षात्मक कार्य, राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित परसा डेहरीया तिलकपुर सीमांत तटबंध के किमी० 7.950 से किमी0 8.300 तक तटबंध सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना, राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित खजुहा झुनझुनिया अन्धरपुरवा तटबन्ध किमी0 4.000 से किमी0 4.800 तक सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना, राप्ती बैराज के डाउन स्ट्रीम के बायें तट पर स्थित लक्ष्मनपुर भगवानपुर (लक्ष्मनपुर कोठी) परसा डेहरिया ग्राम समूह के पास चैनेज किमी0 0.000 से किमी0 0.100 तक कटान निरोधक की परियोजना तथा जनपद बलरामपुर में राप्ती मुख्य नहर के बायें बैंक के किनारें किमी0 46.100 से किमी0 47.300 तक साइड ड्रेन और बैक के प्राटेक्शन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इससे जनपद के 17 ग्रामों की लगभग 4802 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को लाभ मिलेगा और कुल 48,437 आबादी लाभान्वित होगी।
इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराते हुए एवं उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि करते हुए उनकी आय को दोगुना किए जाने की दिशा में प्रदेश सरकार अनेक कदम उठा रही है। उन्होने कहा कि लघु एवं सीमान्त किसानों को समय से सिंचाई की सुविधा प्रदान करके ही हम अपने उद्देश्य में सफल हो सकते हैं। किसान हमारे अन्नदाता है और प्रदेश के अन्न भंडार में वृद्धि उनकी कडी मेहनत के कारण ही संभव हो पाती है। इसलिए प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई हेतु अनेक संसाधन उपलब्ध करा रही है, जिससे वे कृषि क्षेत्र में अपनी उत्पादकता को बढ़ा सके।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद पदमसेन चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी कृतिका शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, मुख्य अभियंता बाढ, लोक निर्माण व सिंचाई विभाग तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एस0के0 हरित, अधिशासी अभियंता जल निगम एस0एम0 असजद, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खण्ड विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-6 विकास शिरोमणि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थिति रहे।





