बलिया : थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 अलग-अलग मुकदमों में चोरी करने वाले 02 नफर शातिर/चोर/अभियुक्त गिरफ्तार
प्रेस नोट – थाना – फेफना, जनपद-बलिया
दिनांक-26.02.2024
थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 अलग-अलग मुकदमों में चोरी करने वाले 02 नफर शातिर/चोर/अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ ई-रिक्शा बैट्री चार्जर बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री देव रंजन वर्मा महोदय द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार झां व क्षेत्राधिकारी सदर श्री शुभ सूचित महोदय के सफल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक फेफना श्री गजानन्द चौबे के नेतृत्व मे थाना फेफना पर वादी श्री मनान अंसारी पुत्र आस मुहम्मद सा0 सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया के लिखित तहरीर बावत स्वयं के ई-रिक्शा की बैट्री के चार्जर को चोरी करने का अभियोग मु0अ0सं0 61/24 धारा 379/504/506 भा.द.वि. पंजीकृत कराया गया, जिसमें विवेचना के क्रम में थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 श्री राघवराम यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त बंटी गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी अराजीमाफी सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया को काली माता मंदिर नसीराबाद से समय 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद ई-रिक्शा का बैट्री चार्जर बरामद किया गया व दिनांक 22.11.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 289/2023 धारा 457/380 भा.द.वि. में वांछित अभियुक्त ज्योतिष कुमार पुत्र नन्दलाल राम सा0 गोपालपुऱ सहोदर थाना कोतवाली बलिया को रेलवे स्टेशन सागरपाली से समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया । मु0अ0सं0 61/24 धारा 379/504/506 भा.द.वि. में धारा 411 भा.द.वि की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. बंटी गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी अराजीमाफी सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया
2. ज्योतिष कुमार पुत्र नन्दलाल राम सा0 गोपालपुऱ सहोदर थाना कोतवाली बलिया
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 61/2024 धारा 379/504/506 भा.द.वि. थाना फेफना जनपद बलिया
2. मु0अ0सं0 289/2023 धारा 457/380 भा.द.वि.थाना फेफना जनपद बलिया
बरामदगी-
1. ई-रिक्शा की बैट्री का चार्जर 01 अदद
अभियुक्त ज्योतिष कुमार का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 0250/22 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री गजानन्द चौबे थाना फेफना जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री राघवराम यादव थाना फेफना जनपद बलिया
3. हे0का0 चन्द्रशेखर सिंह यादव थाना फेफना जनपद बलिया
4. का0 आनन्द यादव थाना फेफना जनपद बलिया





