भदोही : पुलिस की तत्परता से गुम हुई बच्ची कुछ ही घंटे में सकुशल बरामद

जनपद भदोही
दिनांक-26.02.2024
◆भदोही पुलिस की तत्परता से गुम हुई बच्ची कुछ ही घंटे में सकुशल बरामद
◆घर से स्कूल के लिए निकली बच्ची बिना किसी को बताये अपने संबंधी के साथ चली गई थी उनके घर
◆बच्ची को सकुशल ढूंढकर परिजनों को किया गया सुपुर्द
◆परिजनों द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद

आज दिनांक-26.02.2024 को पीड़ित द्वारा थाना ज्ञानपुर पर सूचना दिया गया कि उनकी पुत्री उम्र करीब 08 वर्ष घर से स्कूल के लिए निकली है लेकिन स्कूल नहीं पहुंची है। परिजन बच्ची को काफी देर से ढूंढते हुए थाना स्थानीय पर सूचना दिए। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की गई तो ज्ञात हुआ की बच्ची अपनी बुआ के साथ उनके घर चली गई थी। गुम हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा भदोही पुलिस के मानवतापूर्ण कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हृदय से धन्यवाद किया गया।