आजमगढ़: चोरी किये गये बैटरी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- निजामाबाद
चोरी गये बैटरी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 26.03.24 को वादी इरशाद अहमद पुत्र अबूशाद अहमद ग्राम सहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 24.03.24 को वादी मुकदमा की चाय की दुकान नन्दनगर में स्थिति है, अज्ञात चोर द्वारा दुकान में रखी बैटरी व उसका चार्जर चोरी कर लिया गया। उक्त घटना के संबन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया व विवेचना हेतु उ0नि0 सुधीर पाण्डेय को दिया गया। चोरी गये बैटरी की बरामदगी व अभियुक्त के गिरफ्तारी के पश्चात मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 IPC की बढ़ोत्तरी व अभियुक्त दानिश पुत्र स्व0 तौफीक निवासी सहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक- 27.03.2024 को उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 दानिश पुत्र स्व0 तौफिक निवासी सहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ क चोरी की बैट्री के साथ रानी की सराय बाईपास सेसमय करीब 11.50 बजे हिरासत हुलिस लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय/ जेल भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग – 1. मु0अ0सं0 128/24 धारा 379/411 IPC IPC थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- 1. दानिश पुत्र स्व0 तौफिक निवासी सहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 34/24 धारा 380/411 IPC थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 178/23 धारा 279/304A IPC थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
बरामदगी- 01 अदद बैटरी
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सुधीर पाण्डेय 2. हे0का0 आशीष मौर्य 3. का0 कमलेश कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़