आजमगढ़ : गोकशी का अपराधी अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

थाना- सरायमीर
गोकशी का अपराधी अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।
पूर्व की घटना –
दिनांक- 04.04.2024 को प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह व रात्रि मोबाइल उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह को सूचना मिली कि ग्राम बखरा में साकिब पुत्र फारूख के घर पर प्रतिन्धित मांस की बिक्री हो रही है। प्र0नि0 सरायमीर मय फोर्स द्वारा ग्राम बखरा से 1. मोमिना पत्नी स्व0 फारूख निवासी ग्राम बखरा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष को 01 चापड़ के साथ व 2. एक अपचारी पुलिस अभिरक्षा में को समय करीब 06:15 बजे हिरासत मे लिया गया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर साकिब पुत्र स्व0 फारूख निवासी ग्राम बखरा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ मौके से फरार हो गया था। मौके से 28 किलोग्राम प्रतिबन्धित पशु का मांस, 01 तराजू, एक-एक किलो के 02 बाट, 01 ठीहा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-163/2024 धारा 3/5/8 गोवध नि0अधि0 व 4/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त साकिब पुत्र स्व0 फारूख निवासी ग्राम बखरा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ फरार चल रहा था । जिसके क्रम में –
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक- 06.04.2024 को उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गोकशी का अपराधी साकिब पुत्र स्व0 फारूख निवासी ग्राम बखरा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को कौरागहनी पुलिया से एक तमंचा .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय करीब 20.15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । बरामदगी के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 168/24 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 168/24 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-163/2024 धारा 3/5/8 गोवध नि0अधि0 व 4/25 आयुध अधि0 थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त – साकिब पुत्र स्व0 फारूख सा0 बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः- 1- एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कार0 .315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 163/24 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 206/23 धारा 3/7/25 शस्त्र अधि0 थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 85/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 307 भादवि थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 87/21 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 108/21 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1. उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़