थाना पवई
चोरी गये सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
दिनांक 06.04.24 को वादी मुकदमा शफीक अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी माहुल थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 05.04.2024 को 02.00 बजे रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा वादी के ईंट भट्ठा टैनी से प्लास्टिक की पाईप को चोरी कर लिया गया है, के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 104/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान अभियुक्त विरेन्द्र बनवासी पुत्र रामलखन निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 07.04.2024 को उ0नि0 श्री बद्रीनाथ मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विरेन्द्र बनवासी पुत्र रामलखन निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को समय करीब 06.05 बजे फत्तनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी है । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोगः मु0अ0स0 104/24 धारा 379/411 भादवि थाना पवई आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः- मु0अ0स0 104/24 धारा 379/411 भादवि थाना पवई आजमगढ़
बरामदगी एक प्लास्टिक की पाईप
गिरफ्तार अभियुक्तः— विरेन्द्र बनवासी पुत्र रामलखन निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 बद्रीनाथ मौर्य थाना पवई आजमगढ़
2. का0 विरेन्द्र यादव थाना पवई आजमगढ़






