आजमगढ़ अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- निजामाबाद

पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –
दिनांक- 03.04.24 को वादिनी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी राहुल पुत्र राजेश ग्राम फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी मुकदमा की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 03.04.24 को मु0अ0सं0 140/24 धारा 363/366 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 07.04.24 को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल पुत्र राजेश ग्राम फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को बडागांव पुलिया के पास से समय करीब 10.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 140/24 धारा- 363/366 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- राहुल पुत्र राजेश ग्राम फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20वर्ष
आपराधिक इतिहास – उपरोक्त अभियोग
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. हे0 का0 लक्षिराम थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. का0 संजीव शर्मा थाना निजामाबाद आजमगड़