थाना- जीयनपुर
अवैध असलहा – कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 12-04-2024 को उ0नि0 नीलमणि सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि 01 व्यक्ति रामगढ़ की तरफ से अवैध असलहा कारतूस के साथ आ रहा है इस सूचना पर उ0नि0 नीलमणि सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त सपन राय पुत्र स्व सुशील राय उर्फ बबलू राय नि0 ग्राम छीडी जमीन छीडी (कल्याणपुर) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र 20 वर्ष को खिल्लू पट्टी नहर पुलिया से 01 तमंचा .315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय करीब 18:00 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 141/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मुन्नालाल यादव द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त- सपन राय पुत्र स्व सुशील राय उर्फ बबलू राय नि0 ग्राम छीडी जमीन छीडी (कल्याणपुर) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र 20 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0स0 141/2024 धारा 3/25A ACT थाना जीयनपुर आजमगढ़
बरामदगी- 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 नीलमणि सिंह, का0 प्रवीण कुमार, का0 सिकन्दर बासफोर, का0 जयसिंह पटेल थाना जीयनपुर आजमगढ़।