प्रेस विज्ञप्ति
थाना- रानी की सराय
चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनाँक 06.01.2024 को वादी मुकदमा अबुशहमा पुत्र मो0 इकराम निवासी आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की विल्डिग मैटेरियल की दुकान से अभियुक्त 1. हनजल पुत्र स्व0 अशफाक नि0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ, व 01 नाम पता अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया है, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 05/2024 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ अभियुक्त हनजला पुत्र स्व0 असफाक अहमद निवासी आंवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को दिनाँक 07.01.2024 को गिरफ्तार मा0 न्यायालय भेजा जा चूका है।
➡ मुकदमा उपरोक्त में 1. अताउल्लाह, 2. अब्दुल्लाह का नाम प्रकाश में आया। प्रकाश में आये अभियुक्त अताउल्लाह पुत्र दिलजाली उर्फ नवी हसन नि0 सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को दिनांक 16.04.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 17.04.2024 को व0उ0नि0 गोपाल जी, उ0नि0 सर्वजीत सोनकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त अब्दुल्लाह पुत्र अबुल खैर नि0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष को कोटिला तिराहे से समय करीब 08.05 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 05/2024 धारा 379 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- अब्दुल्लाह पुत्र अबुल खैर नि0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष।
आपराधिक इतिहास–
क्र0स0 मु0अ0स0 धारा थाना जनपद
01 77/2023 323/325/504/506 भादवि रानी की सराय आजमगढ़
02 151/2019 4/25 आर्म्स एक्ट रानी की सराय आजमगढ़
03 16/2021 8/20एनडीपीएस एक्ट रानी की सराय आजमगढ़
04 05/2024 379/411 भादवि रानी की सराय आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- व0उ0नि0 गोपाल जी, उ0नि0 सर्वजीत सोनकर, का0 देवेश कुमार, म0आ0 शोभा कुशवाहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।