आजमगढ़ : किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- कप्तानगंज
किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 08.05.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक- 07.05.2024 को समय करीब 01.30 बजे रात्रि में आरोपी आदर्श राय पुत्र हरेन्द्र राय हाल पता ग्राम मेहमौनी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी के घर में घुसकर वादिनी के साथ छेड़खानी किया तथा हल्ला गुहार करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुये भाग गया के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 148/24 धारा 354,323,504,506,452 भा.द.वि. व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ।
गिरफ्तारी का विवरण–
आज दिनांक 11.05.2024 को उ0 नि0 वंशराज सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आदर्श राय पुत्र हरेन्द्र राय निवासी ग्राम जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ हाल पता मेहमौनी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को उसके ननिहाल ग्राम मेहमौनी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ से नियमानुसार समय प्रातः करीब- 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 148/24 धारा 354,323,504,506,452 भा.द.वि. व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. आदर्श राय पुत्र हरेन्द्र राय निवासी ग्राम जोकहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ हाल पता मेहमौनी थाना कप्तानगंज आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 वंशराज थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
2. का0 अखिलेश कुमार यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़