थाना- फूलपुर
बुजुर्ग की हत्या का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार तथा घटना में प्रयुक्त सब्बल (रम्मा) बरामद
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 07-05-2024 को वादी मुकदमा सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 दलसिंगार यादव निवासी ग्राम खुटौली (लोधी का पुरा) थाना फूलपुर आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि वादी मुकदमा का भाई राजेन्द्र यादव पुत्र स्व0 दलसिंगार यादव उम्र करीब 68 वर्ष जो अविवाहित है दिनांक 06/07.05.2024 की रात्रि में घर में सोये थे सुबह उठकर जब देखा तो मेरे भाई राजेन्द्र की खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ी है, शक है कि जमीन के लालच में वादी मुकदमा के पुत्र अखिलेश यादव, कमलेश यादव व योगेश यादव ने मिलकर मेरे भाई राजेन्द्र यादव की हत्या कर दिये के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 227/24 धारा 302 भादवि बनाम बइस्तवाह-1. अखिलेश यादव, 2.कमलेश यादव 3. योगेश यादव पुत्रगण सुरेन्द्र यादव निवासीगण ग्राम खुटौली(लोधी का पुरा) थाना फूलपुर आजमगढ़ पजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्र0नि0 शशीचन्द चौधरी थाना फूलपुर के द्वारा कि जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक- 11.05.2024 को प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शशीचन्द्र चौधरी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कमलेश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी खुटौली (लोधी का पूरा) थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष को बुढ़उ बाबा की मन्दिर लाहीडीह से समय 22-30 बजे को हिरासत पुलिस में नियमानुसार लिया गया व अभियुक्त के निशान देही पर आलाकत्ल सब्बल (रम्मा) बरामद किया गया व अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. कमलेश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी खुटौली (लोधी का पूरा) थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः- आलाकत्ल सब्बल (रम्मा) बरामद ।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 227/2024 धारा 302 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. प्र0नि0 शशि चन्द चौधरी उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़





