आजमगढ़ : D-224 गैंग का सदस्य, शातिर लूटेरा व हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

थाना सरायमीर
D-224 गैंग का सदस्य, शातिर लूटेरा व हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 14/05/24 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह को सूचना मिली की थाना सरायमीर का हिस्ट्रीशीटर शातिर लुटेरा व D-224 गैंग का सदस्य पुर्णेन्दु प्रखर उर्फ अखिलेश राम इस समय बस्ती नहर पुलिया पर अवैध तमंचा के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के नियत से खड़ा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया, उसने अपना नाम पुर्णेन्द्र प्रखर उर्फ अखिलेश राम पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम शेरवाँ, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र 36 वर्ष बताया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को समय करीब 10.15 बजे बस्ती नहर पुलिया के पास हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 257/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.पूर्णेन्द्र प्रखर उर्फ अखिलेश राम पुत्र लालता प्रसाद निवासी शेरवा थाना सरायमीर आजमगढ़(HSNO 23B)
बरामदगी-
1. एक तमंचा 315 व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 257/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
क्र0सं मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 363/23 395/412/34/120बी/216ए भादवि व 3/7/25/27 आर्म्स एक्ट कोतवाली आजमगढ़
2 382/23 307/504 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली आजमगढ़
3 385/23 307/504/506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली आजमगढ़
4 622/23 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम कोतवाली आजमगढ़
5. HS NO 23B सरायमीर आजमगढ़
6. 258/24 3/25 आर्मस एक्ट सरायमीर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय थाना सरायमीर आजमगढ़
2. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़
3- का0 रजनीश पटेल थाना सरायमीर आजमगढ़
4- का0 आशु सिद्दीकी थाना सरायमीर आजमगढ़