आजमगढ़ : चोरी की मोटर साइकिल व फर्जी नम्बर प्लेट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार; फर्जी आधार कार्ड, पुलिस पहचान पत्र व बावर्दी फोटो बरामद
थाना सिधारी
चोरी की मोटर साइकिल व फर्जी नम्बर प्लेट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार; फर्जी आधार कार्ड, पुलिस पहचान पत्र व बावर्दी फोटो बरामद
आज दिनांक 15.05.2024 को निरीक्षक अपराध अनुराग कुमार मय हमराह, उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह मय हमराह द्वारा प्रचलित लोकसभा चुनाव व वी.वी.आई.पी. भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत होटल, ढाबा रेलवे स्टेशनों एवं अन्य स्थानों पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि 01 व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल के साथ इटौरा से कन्धरापुर की तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर निरीक्षक अपराध अनुराग कुमार मय हमराह, उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मूसेपुर रेलवे क्रासिंग पर उक्त व्यक्ति का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर में 01 व्यक्ति अपाची से आता हुआ दिखाई दिया। नजदीक आने पर पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्ति पुलिस बल को देखकर हड़बड़ाहट में मोटर साइकिल मोड़कर भागने के प्रयास में फिसलकर गिर गया। जिसे समय करीब 6:30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त सुनील यादव पुत्र प्रदुम्मन यादव ग्राम अलीपुर मदरा पोस्ट अलीपुर मदरा जनपद गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के पास से 02 मोबाइल फोन, 01 पुलिस पहचान पत्र, आधार कार्ड, उत्तर प्रदेश पुलिस की बावर्दी 3 फोटो प्राप्त हुआ।
➡ वाहन के नंबर प्लेट, चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर को चेक किया गया तो किसी अन्य के नाम पर दर्ज होना पाया गया तथा नम्बर प्लेट उक्त मोटर साइकिल से नही मिलता है।
➡ पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह मोटर साइकिल चोरी की है। पकड़े जाने पर वह फर्जी पहचान पत्र व आधार कार्ड दिखाकर बच जाता था। इसी आई कार्ड को दिखाकर लोगों को बहला फुसलाकर पैसा ले लेता था। हरबंशपुर के राजेश विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल विश्वकर्मा से ए.टी.एम. लगवाने के नाम पर रूपया लिए थे जिसके संबंध में थाना सिधारी पर मुकदमा पंजीकृत है, थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला सिविल लाइन के रजनीश विश्वकर्मा पुत्र रामनयन विश्वकर्मा से जमीन देने के नाम पर रूपया लिया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत है ।
➡ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 171/24 धारा 41 सीआरपीसी व 411/414/419/420/467/468/471 भादवि0 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 171/24 धारा 41 सीआरपीसी व 411/414/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- सुनील कुमार यादव पुत्र प्रदुम्मन यादव निवासी मुजफ्फरपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 190/22 धारा 420/406/506 भादवि थाना कन्धरापुर आजमगढ़
2.मु0अ0सं0- 183/24 धारा 420/406/506 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
3.मु0अ0सं0- 119/24 धारा 420/406/506 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
4.मु0अ0सं0- 171/24 धारा 41 सीआरपीसी व 411/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
बरामदगी– 01 अपाची मोटर साइकिल, 01 फर्जी आधार कार्ड, 01 फर्जी पुलिस पहचान पत्र, 03 बावर्दी फोटो फर्जी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.निरीक्षक अपराध अनुराग कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
2.उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी इटौरा थाना सिधारी आजमगढ़
3.उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह चौकी प्रभारी मूसेपुर थाना सिधारी आजमगढ़
4.हे0कां0 धीरज यादव थाना सिधारी आजमगढ़





