आजमगढ़ : हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जहानागंज
हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 12.05.24 को थाना जहानागंज पर वादी मुकदमा पंकज मौर्या पुत्र स्व0 मोती मौर्या ग्राम पुसड़ा खालसा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरा भाई सौरभ मौर्या अपने मित्र प्रदुम्न चौहान पुत्र केशव चौहान निवासी नराव थाना मुबारकपुर आजमगढ़ के साथ मित्र कुलवन्त चौहान निवासी असौना के घर गये थे जिसके घर से लौटते समय विपक्षी प्रहलाद राजभर , परमहंश राजभर पुत्रगण घुरहू , रौनक पुत्र प्रहलाद राजभर, सुधाकर पुत्र फेकू राजभर, सर्वेस उर्फ सन्तु, विमल पुत्र गण रामवचन राजभर समस्त निवासी ग्राम असौना थाना जहानागंज आजमगढ़ के द्वारा सौरभ मौर्या व उसके मित्र प्रदुम्न चौहान को असौना ग्राम रास्ते मे लाठी डन्डा व धारदार हथीयार से गाली देते हुए मारे पीटे और पेड़ से बाँध दिये । जिसके सम्बन्ध में उक्त सम्बन्ध मे थाना स्थानीय मु0अ0स0 233/24 धारा 342/323/504/506/308/427/34 भादवि विरुद्ध 1. प्रहलाद राजभर पुत्र घुरहू 2. परमहंस राजभर पुत्र घुरहू, 3. रौनक पुत्र प्रहलाद राजभर 4. सुधाकर पुत्र फेकू राजभर 5.सर्वेस उर्फ सन्तू पुत्र रामवचन राजभर , 6. विमल पुत्र रामबचन राजभर निवासीगण ग्राम असोना थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत है । जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री मदन गुप्ता के संम्पादित किया गया दौरान विवेचना मुकदमे मे धारा 307 भादवि की बढोत्तरी किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः आज दिनांक 15.5.24 को उ0नि0 मदन गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आरोपी प्रहलाद राजभर पुत्र घुरहू निवासी निवासी असौना थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को असौना तिराहे से समय करीब 9.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । तथा अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा व फावड़ा बरामद किया गया ।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0स0 233/24 धारा 307/342/323/504/506/308/427/34 भादवि थाना जहानागंज
बरामदगी- मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित आला जुर्म, 01 अदद फावड़ा व 01 अदद डण्डा
गिरफ्तार अभियुक्त:- 1. प्रहलाद राजभर पुत्र घुरहू निवासी असोना थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास – मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण –
1- उ0नि0 श्री मदन गुप्ता
2- SI UT सुधान्शु मिश्रा
3- का0 टार्जन गौड़