आजमगढ़ : आगजनी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना निजामाबाद
आगजनी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना– दिनांक 17.05.2024 को वादी मुकदमा दीपचन्द यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहाँ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया था कि विपक्षी भृगुनाथ यादव पुत्र राम समुझ यादव निवासी क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहाँ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के द्वारा वादी की रिहायसी मढ़ई में आग लगा दिया गया जिससे वादी का भूसा गोहरी 2 चौकी 1 खटिया आदि सामान जल गया तथा मढ़ई के पास बधी 3 भैंस भी आंशिक रूप से जल गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 223/24 धारा 436,504,506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 18.05.2024 को उ0नि0 अशोक कुमार चौबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त भृगुनाथ यादव पुत्र राम समुझ यादव निवासी क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहा थाना निजामाबाद,आजमगढ उम्र करीब 55 वर्ष को उसके घर ग्राम क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहा से समय करीब 7:50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 223/24 धारा 436,504,506 भादवि थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- भृगुनाथ यादव पुत्र राम स समुझ यादव निवासी क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहा थाना निजामाबाद, आजमगढ उम्र करीब 55 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 अशोक कुमार चौबे, का0 दिनेश चन्द्र थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।