थाना बिलरियागंज द्वारा जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 30.05.2024 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि ग्राम जगजीवनपुर का रहने वाला जिलाबदर अपराधी संजय सिंह पुत्र श्रीचन्द सिंह जो जिलाबदर होने के बाद भी गाँव घर में छिप कर रहता है और वर्तमान समय में अपने घर पर मौजूद है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम संजय सिंह पुत्र श्रीचन्द सिंह निवासी जगजीवनपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष बताया । उक्त व्यक्ति संजय सिंह को श्रीमान् अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) के आदेश दिनांक 06.05.24 के अनुसार अन्तर्गत धारा 3 (1) उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 1970 के तहत जिलाबदर 06 माह हेतु किया गया है आदेश की तामीला के बावजूद गाँव घर में रहने के बाबत पूछने पर गलती की माफी मांगने लगा। अभियुक्त संजय सिंह का कृत्य अन्तर्गत धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम का दण्डनीय अपराध बताकर उपरोक्त संजय सिंह को बजाफ्ता बकायदा अन्तर्गत धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा निवारण अधिनियम के समय 08.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यावाही अमल मे लायी जा रही है ।
जिलाबदर अभियुक्त का नाम व पता
1. संजय सिंह पुत्र श्रीचन्द सिंह निवासी जगजीवनपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 188/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 188/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 30/2017 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 431/2023 धारा 352, 427, 504, 506 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
4. मु0अ0सं0 380/2023 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः- थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह बिलरियागंज आजमगढ़ ।





